ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

जननायिका सरला श्रीवास सम्मान से सम्मानित हुए संदीप कुमार मिश्रा

 

मुजफ्फरपुर। सोमवार को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं गुरु दीक्षा क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में सिमरा, प्रखंड बंदरा में जननायिका सरला श्रीवास जयंती संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर संदीप कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र एवं जननायिका सरला श्रीवास सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।

जननायिका सरला श्रीवास सम्मान से सम्मानित हुए संदीप कुमार मिश्रा

अध्यक्षीय संबोधन में सुनील कुमार ने बताया कि जन नायिका सरला श्रीवास ने दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण भारत देश के नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर अन्य प्रदेशों में सामाजिक सांस्कृतिक मंचों पर स्त्री सशक्तिकरण के रूप में सरला श्रीवास के स्वर सुनाई देते थे।

जनसरोकार से ताल्लुककात रखने वाली सरला श्रीवास घरेलू महिलाएं, बाल, वृद्ध, नर-नारी, आदिवासी, मुसहर व सभी जाति-बिरादरी के लोगों के बीच कम समय में लोकप्रिय हो गई थी। जननायिका सरला श्रीवास जयंती पर रीना देवी, सुशीला देवी, शैल देवी,अंकित कुमार, बिरजू कुमार, उदित कुमार, अमृत कुमार, पीयूष कुमार,अमरजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन गुरु दीक्षा क्लासेज के संस्थापक नवीन कुमार मिश्रा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ